खेल डेस्क। भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथेम्प्टन से शुरू करेगी।
आईसीसी ने 2019 में इग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को लंदन में खेला जाएगा। दस टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे।
Asia Cup 2018 : बांग्लादेश को फाइनल से पहले लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
45 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम 9 राउंड रॉबिन लीग के मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा। ये मुकाबला 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
पाकिस्तान टीम अभी तक एक बार भी विश्व में भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। टीम इंडिया के मैच छह अलग- अलग जगहों पर होंगे। भारतीय टीम के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 9 और 11 जून को तथा फाइनल 14 जून को लॉड्र्स में खेल जाएगा।
भारतीय टीम अभी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताब के लिए भारतीय टीम शुक्रवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी।
विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का कार्यक्रम:
क्रम दिन विरोधी टीम स्थान 1. 5 जून दक्षिण अफ्रीका साउथेम्प्टन 2. 9 जून ऑस्ट्रेलिया ओवल 3. 13 जून न्यूजीलैंड नॉटिंघम 4. 16 जून पाकिस्तान मैनचेस्टर 5. 22 जून अफगानिस्तान साउथेम्प्टन 6. 27 जून वेस्ट इंडीज मैनचेस्टर 7. 30 जून इंग्लैंड बर्मिंघम 8. 2 जुलाई बांग्लादेश बर्मिंघम 9. 6 जुलाई श्रीलंका लीड्स 10. 9 जुलाई पहला सेमीफाइनल ओल्ड ट्रैर्फड 11. 11 जुलाई दूसरा सेमीफाइनल एजबेस्टन 12. 14 जुलाई फाइनल लॉड्र्सलॉड्र्स