Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौरिका बिश्नोई ने हीरो WPG टूर में सत्र का पहला खिताब जीता

गुडग़ांव
 रोहतक की गोल्फर गौरिका बिश्नोई हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 14वें चरण के अंतिम दौर में तीन ओवर 75 का कार्ड के बावजूद छह शाट की बढ़त से खिताब जीतने में सफल रहीं।           

इस सत्र में पहली जीत की कोशिश में जुटी गौरिका ने तीन ओवर 75 का कार्ड खेला जिसमें तीन बर्डी, दो बोगी और दो डबल्स शामिल थे।  

गौरिका का कुल स्कोर 226 रहा जिससे वह त्वेसा मलिक से छह शाट की बढ़त से पहले स्थान पर रहीं। त्वेसा ने एक अंडर 71 का कार्ड खेला लेकिन वह कुल स्कोर में गौरिका से पीछे ही रहीं। अमनदीप द्राल 233 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर रहीं।