Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुझमें रैसलिंग बाकी है, जल्द ही करूंगा WWE में वापसीः बटिस्टा

कैलिफोर्निया
 पिछले कुछ सालों से WWE को छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने वाले बटिस्टा फिर से कंपनी के साथ काम करने की चाहत रख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दाैरान कहा, ''मुझमें रैसलिंग बाकी है आैर मैं जल्दी ही WWE में वापसी करूंगा। अगर मेरे लिए अच्छी स्टोरीलाइन बनाई गई तो वापसी करने में बहुत खुशी होगी। WWE में वापिस आना चाहता हूं क्योंकि इसे मिस करता हूं।'' 

माैका आने पर करेंगे वापसी
WWE वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "हां बिल्कुल, वापसी को लेकर मेरी बातचीत होती रहती है। मुझे ये बात बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 2014 में कंपनी छोड़ने के बाद मैंने WWE के साथ संबंध बनाकर रखे। मैं हमेशा उनके साथ कॉन्टैक्ट में रहा। कंपनी को पता है कि मैं वापसी के लिए तैयार रहूंगा। समय मौका आने पर मेरी वापसी जरूर होगी।"

बतिस्ता ने पहले भी कहा है कि वो कंपनी में एकाध मैच नहीं बल्कि कुछ महीनों के लिए वापिस आना चाहते हैं। साल 2014 में बतिस्ता की लंबे समय बाद कंपनी में रॉयल रम्बल मैच के दौरान वापसी हुई थी। उन्होंने तब रॉयल रम्बल जीतकर रैसलमेनिया के मेन इवेंट में जगह बनाई। 

बता दें कि बतिस्ता आखिरी बार जून 2014 में WWE रिंग में नजर आए और उसके बाद एक्टिंग करियर में काफी व्यस्त रहे। लेकिन अब वह फिर से एक फुल टाइमर के तौर पर वापसी कर सकते हैं। कंपनी छोड़ने के बाद बतिस्ता बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार बन चुके हैं। वह लगभग 11 फिल्मों में काम कर चुके हैं।