एशिया कप-2018 के फाइनल मुकाबले से पहले हर्षा भोगले ने एशिया कप की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन टीम को चुना है. इसमें उन्होंने एमएस धोनी के साथ-साथ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी जगह नहीं दी है.
रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपिनिंग बल्लेबाज
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन को हर्षा भोगले ने ओपनर बल्लेबाज के तौर पर चुना. इन दोनों की सलामी जोड़ी शानदार रही है. खेले गए सभी मैचों में धवन और रोहित ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी. दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी भी की थी.

भोगले ने अम्बाती रायडू को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना. रायडू ने एशिया कप में काफी अच्छी बल्लेबाजी दिखाई है. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने केएल राहुल के साथ ओपिंग में आते हुए तेज तर्रार अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. जबकि बाकि मैचों में भी नंबर तीन पर अच्छा किया.
अपनी प्लेइंग इलेवन में हर्षा भोगले ने नंबर चार के लिए बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम, नंबर पांच के लिए पाकिस्तान के शोएब मलिक को चुना. मुश्फिकुर रहीम और शोएब दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया है. जहां शोएब ने पाकिस्तान के लिए मैच विनिंग पारियां खेलीं, तो वहीं मुश्फिकुर भी बांग्लादेश के लिए मैच विनर रहे.
वहीं इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और रविंद्र जडेजा को रखा. जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.

जबकि तेज गेंदबाजी के लिए उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान शामिल किया. वहीं स्पिन गेंदबाजी के लिए अफगानिस्तान के खतरनाक स्पिनर राशिद खान को भी रखा है.
हर्षा भोगले की एशिया कप प्लेइंग इलेवन :
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अम्बाती रायडू, मुश्फिकुर रहीम, शोएब मलिक, मोहम्मद नबी, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान.
The post हर्षा भोगले ने चुनी पसंदीदा एशिया कप प्लेइंग XI, नहीं दी धोनी सहित इन खिलाड़ियों को जगह, जाने कौन हैं कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.