Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 0.1 सेकंड में रोहित शर्मा ने पकड़ा 2018 का सर्वश्रेष्ठ कैच, देख आंखो पर यकीन करना मुश्किल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शानदार कैच पकड़ा है. कप्तान विराट कोहली टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज टीम के लिए सबसे बड़ी 95 रनों की पारी शाई होप ने खेली.

24 वें ओवर में रोहित शर्मा ने पकड़ा शानदार कैच 

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान 24 वां ओवर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव लेकर आए. ओवर की चौथी गेंद पर रोवमन पॉवेल ने एक जोरदार शॉट खेलने का प्रयास किया पर गेंद और बल्ले का सही संपर्क न होने की वजह से गेंद स्लिप पर गयी.

ये भी पढ़ें – वीडियो: बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने लगाया टेलर पर फील्ड में बाधा का आरोप

स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा ने डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया. रोहित के इस कैच को देखरकर हर कोई हैरान रह गया.

9 विकेट खोकर बनाए 283 रन 

बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज टीम ने अपना पहला विकेट 6वें ओवर में 25 रन पर चन्द्रपॉल हेमराज के रूप में गंवाया. सलामी बल्लेबाज चन्द्रपॉल और कीरन पॉवेल ने 25 और 21 रन बना पाए. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 95 रनों की एक महत्वपूर्ण पारी खेली.

विस्फोटक अंदाज में खेलने वाले शिमरोन हेटमेयर ने 37 रन बनाए. हालांकि उन्होंने ये रन 21 गेंदों पर ही बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. एक समय वेस्टइंडीज ने 217 पर ही 7 विकेट गँवा दिए थे. पर इसके बाद एश्ले नर्स ने 22 गेंदों पर 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 2 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से वेस्टइंडीज 9 विकेट खोकर 283 रन बनाने में सफल रही.

भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. बुमराह 10 ओवर में महज 35 रन देकर चार विकेट चटकाए. कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए. बाकि गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला. भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. पिछला मुकाबला टाई रहा था. ऐसे में भारत इस मैच में जीत दर्ज कर 2-0  से बढ़त बनाना चाहेगा.

यहां देखें वीडियो:

 

 

ये भी पढ़ें – PHOTOS: शिमरोन हेटमेयर की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: 0.1 सेकंड में रोहित शर्मा ने पकड़ा 2018 का सर्वश्रेष्ठ कैच, देख आंखो पर यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.