Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फुटबाल : चिली ने 1-0 से मेक्सिको को दी मात

मेक्सिको| निकोलस कास्टिलो के अंतिम मिनटों में किए गए महत्वपूर्ण गोल की मदद से चिली ने यहां दोस्ताना फुटबाल मुकाबले में मेक्सिको को 1-0 से हरा दिया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में मेजबान मेक्सिको के खिलाड़ी पूरी तरह मैच पर हावी रहे। लेकिन दूसरे हाफ में 89 वें मिनट में कास्टिलो मेक्सिको के गोलकीपर हुगो गोंजालेज को छकाकर गोल दागने में सफल रहे।
मैच के पहले हाफ में मेजबान टीम के लिए हार्विग लोजानो, जीसस एम कोरोना और मार्को फेबियन ने कुछ अच्छे शॉट दिखाए, लेकिन वे मौकों को गोल में बदलने में विफल रहे।

चिली ने भी पहले हाफ में कुछ मौके जरुर गवांए।

दूसरे हाफ में 68वें मिनट में एंलेजो सेगल के शॉट को मेजबान टीम के गोलकीपर ने रोक दिया। लेकिन मैच समाप्त होने एक मिनट पहले ही कास्टिलो ने गोल दागकर चिली को 1-0 की जीत दिला दी।

The post फुटबाल : चिली ने 1-0 से मेक्सिको को दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.