मिलान| अर्जेटीना के स्ट्राइकर माउरो इकार्डी द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत इंटर मिलान ने रविवार देर रात यहां इटली लीग में चिर प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को एक कड़े मुकाबले में 1-0 मात दी। 222वीं मिलान डर्बी में अहम जीत दर्ज करने के बाद इंटर नौ मैचों में 19 अंक अर्जित करके तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि एसी मिलान 12वें पायदान पर खिसक गया है। उसके आठ मैचों में केवल 12 अंक हैं।
मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इंटर ने मैच में 57 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा लेकिन वह विपक्षी टीम को अटैक करने से नहीं रोक पाए।
सैन सीरो स्टेडियम में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-एक बार गेंद को गोल में डाला लेकिन ऑफ साइड होने के कारण वह अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए।
दूसरे हाफ में भी गोल करने की जद्दोजहद जारी रही और 92वें मिनट में इकार्डी ने हेडर के जरिए गोल दागकर इंटर को महत्वपूर्ण जीत दिला दी।
The post इटली लीग : इंटर ने 1-0 से मिलान डर्बी को दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.