ब्यूनस आयर्स| कोपा लिबर्टाडोरेस सेमीफाइनल के पहले चरण में खेले गए मैच को ग्रेमियो क्लब ने अपने नाम किया। अल-मोनुमेंटल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ग्रेमियो ने रिवर प्लेट 1-0 से मात दी।
इस मैच में ग्रेमियो के लिए एकमात्र गोल डिफेंडर मिशेल ने किया। मंगलवार देर रात को खेले गए मैच में प्लेट क्लब ने आक्रामक खेल दिखाने की कोशिस की लेकिन ग्रेमियो ने इसका प्रभाव अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में मिशेल ने आगे बढ़ते हुए 61वें मिनट में गोल कर ग्रेमियो का खाता खोला।
इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए अंत में ग्रेमियो क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की।
दोनों टीमों के बीच कोपा लिबर्टाडोरेस सेमीफाइनल के दूसरे चरण का मैच 30 अक्टूबर को एरीना डो ग्रेमियो में खेला जाएगा।
The post कोपा लिबर्टाडोरेस : ग्रेमियो ने रिवर प्लेट को 1-0 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.