चोनबुरी| भारत की महिला फुटबाल टीम ने यहां जारी एएफसी अंडर-19 वुमेंस चैम्पियनशिप क्वालीफायर के एक अहम मुकाबले में मेजबान टीम थाईलैंड को 1-0 से मात दी। इस जीत के बावजूद भारतीय टीम दूसरे दौर में प्रवेश नहीं कर पाई।
भारत को नेपाल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जिसके कारण वह अंकतालिका में गोल अंतर के आधार पर पिछड़ गया। थाईलैंड और नेपाल दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब हुए।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरू से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों को शुरुआती 20 मिनट में गोल करने के मौके मिले लेकिन कोई भी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया।
मैच के 36वें मिनट में भारत ने शानदार मूव बनाया और ग्रेस लालरामपरी ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से अहम बढ़त दिला दी।
मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में वापसी करने की कोशिश में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वे बराबरी का गोल करने में कामयाब नहीं पाए।
The post महिला फुटबाल : 1-0 से भारत ने मेजबान थाईलैंड को दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.