Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में की 1-1 की बराबरी, भारत को दी 43 रन से मात

खेल डेस्क। कल खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से मात देकर श्रृंखला में 1-1 की बराबर कर ली। आपको बता दें की भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेहमान टीम को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। साथ ही भारतीय गेंदबाजों द्वारा अच्छी गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 50 ओवर में 283 रन ही बनाने दिये। तीसरे वनडे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया था।

लक्ष्य का पीछा करन उतरी भारतीय टीम वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के सामने ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पायी और 47.4 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन केवल टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा किया गया। विराट कोहली ने लेकर अपना 37वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। कोहली ने 107 रनों की शतकीय पारी में 119 गेदों का सामना किया उन्होंने पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। साथ ही अन्य खिलाडीयों की बात करें तो कोई भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाया और रोहित शर्मा (08), अंबाती रायुडू (22) और ऋषभ पंत (24) रन पर आउट हो गये । इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी 7 रन और शिखर धवन 35 बनाकर आउट हो गए।

वेस्टइंडीज की तरफ से शले नर्स ने दो विकेट लेने के अलावा 40 रन की उपयोगी पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया। वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबर कर ली। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 47.4 ओवर में 240 रन पर समेट कर 43 रन से मात दे दी।