इंटरनेट डेस्क। कल पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से हराकर श्रृंखला में 1-1 की बराबर कर ली। टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेहमान टीम को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। साथ ही अच्छी गेंदबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 283 रनों का भारत को लक्ष्य दिया था। लेकिन भारतीय टीम वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के मैच नही जीत पायी और 47.4 ओवर में 240 रन पर समेट दिया।
कल तीसरे वनडे में भारतीय टीम की तरफ से कप्तान विराट कोहली (107) की शतकीय पारी खेली उन्होंने 38वें ओवर में जासन होल्डर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना 37वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। विराट कोहली ने 119 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। साथ ही अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छा स्कोर नही बना पाए। रोहित शर्मा (08), अंबाती रायुडू (22) और ऋषभ पंत (24) अच्छी शुरूआत नही दे पाए। साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी सात रन बनाकर आउट हो गए। शिखर धवन (35) भी ज्यादा कुछ कमाल नही कर पाए।
साथ ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज की शानदार गेंदबाजी के सामने 47.4 ओवर में 240 रन पर समेट दिया। साथ ही वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से मात दे दी। शले नर्स ने दो विकेट लेने के अलावा 40 रन की उपयोगी पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया। साथ ही इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबर कर ली।
Herald