इंग्लैंड के महान तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन इस समय दुनिया के सबसे अच्छे तेज़ गेंदबाज़ है. एंडरसन के नाम इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट है और उम्र के साथ वो और ज्यादा बेहतर होते जा रहे है. इसके बाद भी एंडरसन इस समय टी-20 क्रिकेट से काफी ज्यादा दूर नज़र आ रहें है. उनका मानना है कि वो अब टी-20 क्रिकेट का हिस्सा नही बनाना चाहते है. वो खुद को टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट बनाना चाहते हैं.
मुझे टी-20 में कोई भी दिलचस्पी नही है

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे मैच में जिम्मी कमेंट्री कर रहे थे. इस दौरान जब उनके साथी ने उनसे टी-20 क्रिकेट और आईपीएल को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा कि उनका आईपीएल में खेलना उनकी घरेलू टीम लंकाशायर के लिए गलत होगा.
उन्होंने कहा कि
“मैने काफी समय से सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में अगर मैं आईपीएल खेलूं और उनसे ये कहूं कि मैं शुरुआती घरेलू सीजन नहीं खेलूंगा, तो ये लंकाशायर के साथ सही नहीं होगा.”

आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि
” मैं केवल देखने के लिए कि ये कैसा होता है आईपीएल खेलना चाहूंगा. मैने एक बार नीलामी में हिस्सा भी लिया था, लेकिन किसी को दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए मैं वापस नहीं गया. मेरे अंदर एक बेहतरीन टी20 खिलाड़ी बनने की कोई इच्छा नहीं है. मैं अपने आप को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बनाना चाहता हूं. मैं नीलामी में इसलिए गया था क्योंकि सभी जा रहे थे और पैसा भी अच्छा था.”

आप को बता दे कि हाल में एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बन गए है. उन्होंने मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा है,जिसके बाद उन्होंने साफ कर दिया था अभी वो ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन नही खेलना चाहते टी-20, वजह से है बेहद ख़ास appeared first on SportzWiki Hindi.