Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूथ ओलम्पिक (टेटे) : सेमीफाइनल में यिंगशा ने अर्चना को 1-4 से दी मात 

ब्यूनस आयर्स| भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना गिरिश कामत को यहां यूथ ओलम्पिक खेलों के सेमीफाइनल में बुधवार को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी चीन की यिंगशा सुन से 1-4 से हार गईं। हालांकि इस हार के बावजूद अर्चना अभी भी कांस्य पदक की होड़ में बनी हुई है। कांस्य पदक के लिए उन्हें गुरुवार को रोमानिया की एंद्रिया ड्रेगोमैन से मुकाबला खेलना है।
18 वर्षीय अर्चना ने इससे पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। वह यूथ ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान की खिलाड़ी जिंग निंग को मात दी। भारतीय खिलाड़ी अर्चना ने एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में निंग को 4-3 (13-11, 8-11, 6-11, 11-3, 6-11, 12-10, 11-7) से हराया था।

The post यूथ ओलम्पिक (टेटे) : सेमीफाइनल में यिंगशा ने अर्चना को 1-4 से दी मात  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.