Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ हारते ही भारत गंवा देगा नंबर 1 टेस्ट रैंकिंग का ताज, जाने क्या बन रहे समीकरण

भारत और वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में जहाँ भारत अच्छा करना चाहेंगे. वहीं दूसरी तरफ भारत अब टेस्ट रैंकिंग में अंकों का नुकसान भी नही चाहेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली के हार के बाद भारत का टेस्ट रैंकिंग में से ताज को छिना जा सकता था. तो आइये जानते है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मिली हार या जीत के बाद भारत की रैंकिंग पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

जानिए क्या बनते हैं समीकरण 

 भारत तालिका में 115 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है, लेकिन अगर वह सीरीज 2-0 से भी जीत लेता है, तो भी उसे एक ही अंक का फायदा होगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच रेटिंग अंक का बड़ा अंतर है.
दूसरी तरफ अगर भारत को 0-2 की शिकस्त का सामना करना पड़ता है, तो उसके सिर्फ 108 अंक रह जाएंगे और अगर ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान को 2-0 से हराकर देता है, तो फिर उसे पीछे छोड़ देगा.
वेस्टइंडीज की टीम हालांकि अगर 2-0 से सीरीज जीत भी जाती है, तो भी पाकिस्तान और श्रीलंका से अपने अंकों के अंतर को ही कम कर पाएगी, लेकिन आठवें स्थान पर रही बनी रहेगी.
दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम रविवार से यूएई में आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और दोनों टीमों के पास अपनी टेस्ट रैंकिंग में सुधार करने का मौका होगा.
पाकिस्तान अगर 2-0 से जीत दर्ज करता है तो श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ जाएगा जबकि आस्ट्रेलिया की टीम अगर 1-0 से भी जीत दर्ज करती है तो दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर भारत के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लेगी.
पाकिस्तान अगर दोनों मैच जीत जाता है तो उसके 97 अंक हो जाएंगे और दशमलव अंक तक गणना करने पर वह श्रीलंका को पीछे छोड़ देगा.
आस्ट्रेलिया के अभी 106 अंक है और वह केवल दशमलव अंक के आधार दक्षिण अफ्रीका से पीछे है और सीरीज जीतने पर दूसरे नंबर पर आ जाएगा। आस्ट्रेलिया के 1-0 की जीत से 107 जबकि 2-0 की जीत से 109 अंक हो जाएंगे.

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ हारते ही भारत गंवा देगा नंबर 1 टेस्ट रैंकिंग का ताज, जाने क्या बन रहे समीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.