Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की बढ़ी मुसीबत 10 और 11 अक्टूबर को सीओए कप्तान के सामने ही लेगी ये फैसला

भारतीय टीम विदेशी दौरे पर पीछे दोनों टेस्ट सीरीज हार गई थी। साल की शुरुआत में टीम को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारी थी। उसके बाद उसके बाद अगस्त- सितंबर में टीम को इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज में 1-4 से हार मिली थी। हालाँकि, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम ने बड़ी जीत हासिल की लेकिन ये मुकाबले घरेलू मैदान पर हुआ हैं।

सीओए के साथ होगी मीटिंग

टीम के हासिल प्रदर्शन को लेकर कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स यानि सीओए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ मीडिंग करेगी।

संडे एक्सप्रेस के मुताबिक यह मीटिंग 10 और 11 अक्टूबर को होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में होने वाली है।

टीम और चयनकर्ता रहेंगे मौजूद

सीओए की इस मीटिंग में टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। संडे एक्सप्रेस की सोर्स के मुताबिक

“सीओए टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत करेगी। इसमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड औउर एशिया कप के बारे में बात होगी। यहाँ विदेशी दौरों पर टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा। इस मीटिंग में टीम के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, मुख्य कोच रवि शास्त्री और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद मौजूद रहेंगे।”

बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहेगा मुद्दा

भारतीय टीम की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों जगह फ्लॉप रही थी। वहां हुई 16 पारियों में टीम सिर्फ 4 बार पारी में 300 रनों का आंकड़ा छू पाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम 194 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी।

ऐसे प्रदर्शन के बाद भी टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा टीम इंडिया को पिछले 15-20 साल की सबसे बेहतरीन विजिटिंग टीम कहा था। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। इंग्लैंड सीरीज के बाद पत्रकारों ने कप्तान विराट कोहली से भी यही सवाल पूछा था लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था।

The post विराट कोहली की बढ़ी मुसीबत 10 और 11 अक्टूबर को सीओए कप्तान के सामने ही लेगी ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.