21 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही हैं. पहला मैच रविवार को के बारसपारा स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम के कप्तान कोहली चाहेंगें टेस्ट मैचों इन वनडे मैचों को जीतना।
बता दे इन वनडे मैचों में भारतीय टीम को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। पारी की शुरुआत करने वाले तीन बल्लेबाज शिखर धवन,रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ये जिम्मेदारी होगी। अगर इन्होने बेहतरीन पारी खेली तो अनोखा रिकॉर्ड बन जाएगा।

विराट कोहली
कोहली ने इस साल वनडे मैचों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका यह प्रदर्शन बना रहा तो वह एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
बता दे विराट एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन बनाने में कुल 251 से पीछे हैं. क्रिकइन्फो के अनुसार, कोहली ने अभी तक 9 वनडे मैचों में 749 रन अपने नाम किये हैं. जिसमें 3 अर्धशतक के साथ 3 शतक भी शामिल हैं.

शिखर धवन
भारतीय टीम के गब्बर यानी शिखर धवन के पास भी इस काम को करने का अच्छा मौका हैं. बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने अभी एक कुल 14 वनडे मैच खेले हैं.जिसमें उन्होंने 785 रन अपने नाम किये हैं. इसमें उन्होंने अपने बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
अगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ इन मैचों में 215 रन बना लेते हैं तो वो एक कैलेंडर ईयर 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आ आजाएंगे।

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन यानि रोहित शर्मा के पास भी ये कारनामा करने का अच्छा मौका हैं, लेकिन इस खिलाड़ी के आगे लक्ष्य बड़ा हैं. रोहित ने अभी तक कुल 14 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 641 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक के साथ 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इन मैचों में रोहित में अगर 359 रन बना लेते हैं. तो वो 1000 रनों के इस आकड़े को छू पाएंगे। बता दे रोहित बड़ी पारी खेलने के लिए भी जाने जाते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे पहले 1000 रन बनाने के लिए आपस में ही भिड़ेंगे विराट, रोहित और धवन, जाने कौन पहले बना सकता है ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.