ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन टेस्ट क्रिकेट में 100 का औसत बनाने से सिर्फ 4 रन से चूक गए थे। उन्हें अपने अंतिम टेस्ट मैच में 4 रनों की जरूरत थी लेकिन वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इस मैच में उन्हें इंग्लैंड के लेग स्पिनर एरिक होलीज ने बोल्ड कर दिया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी नहीं आई और ब्रेडमैन का टेस्ट बल्लेबाजी औसत 99.94 रन गयाएरिक होलीज
नील हार्वे खुद को मानते हैं जिम्मेदार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज नील हार्वे डॉन ब्रैडमैन के 100 की औसत नहीं होने के लिए खुद को जिम्मेदार बनते हैं। 8 अक्टूबर को 90 साल के हो रहे हार्वे उस समय युवा बल्लेबाज थे जब ब्रैडमैन क्रिकेट से संन्यास लेने वाले थे।
सर डॉन ब्रेडमैन मैच के करियर का अंतिम टेस्ट मैच हार्वे के करियर का चौथा मैच थे। ओवल में हुए इस मैच को लेकर नहीं बल्कि इससे पहले लीड्स में हुए मैच के लिए खुद को जिम्मेदार बनाते हैं।
क्या हुआ था लीड्स टेस्ट में

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच उस सीरीज के लीड्स में हुए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अंतिम में चार रनों की जरुर थी। एक छोर पर डॉन ब्रैडमैन 173 रन बनाकर खेल रहे थे और हार्वे बल्लेबाजी करने उतरे। हार्वे ने आते ही चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दिया।
हार्वे को लगता है कि उन्होंने वह 4 रन उनकी जगह ब्रेडमैन ने बनाये होते तो उनका औसत 100 का हो गया होता। हालाँकि, चौका जड़ते समय उन्हें रिकार्ड के बारे में नहीं पता था।
मुझे नहीं पता था अंतिम टेस्ट में बनाये जीरो

ऑस्ट्रेलिया की अख़बार सिडनी मार्निंग हेरल्ड के अनुसार नील हार्वे ने कहा
“मैं क्रीज पर उतरा। लंकाशर के तेज गेंदबाज केन क्रैन्सटन ने मेरे लेग स्टंप पर गेंद की और मैंने उसे मिडविकेट पर चार रन के लिए खेल दिया। मैं दोष लेने को तैयार हूँ लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह अंतिम टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाएंगे।”
The post सर डॉन ब्रैडमैन के 100 का औसत नहीं होने के लिए नील हार्वे खुद को मानते हैं जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.