टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों का असली टेस्ट होता है. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में ही सामने आता है कि बल्लेबाज के पास कितना धैर्य है. क्रिकेट इतिहास में डब्लूजी ग्रेस, डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट में शानदार प्रतिभा दिखाई. हम आपको पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे कर लेंगे.
5. हाशिम आमला

साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला रन मशीन की तरह रन बनाते जा रहे हैं. आमला टेस्ट में 10 हज़ार रन बनाने के बेहद करीब हैं. 35 वर्षीय आमला अभी तक 119 टेस्ट साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 47.24 की औसत से 9022 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 28 शतक और 4 दोहरे शतक निकले.
4. विराट कोहली

विराट कोहली वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. वह हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. कोहली 73 टेस्ट मैचों में 54.66 की औसत से 6286 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 6 दोहरे शतक लगाए.
हालांकि अभी वह 10 हज़ार रन से काफी दूर हैं. पर जिस तरह से वह रन बना रहे हैं. उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा. वह हाल ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हुए.
3. स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन चल रहे हैं. स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं. अभी तक 64 टेस्ट मैच खेलने वाले स्मिथ ने 61.38 की औसत से 6199 रन बनाए. जिसमें 23 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं.
वह काफी समय तक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर रहे. उन्हें विराट कोहली ने पीछे कर नंबर वन स्थान हासिल किया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वपसी करने के बाद स्मिथ अगर इसी तरह से रन बनाते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे.
2. जो रूट

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट भी मौजूदा शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं. रूट टेस्ट क्रिकेट में 74 मैचों में 50.64 की औसत से 6279 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 2 दोहरे शतक लगाए. रूट जिस तरह से बल्लेबाजी करते हुए रन बना रहे हैं उसे देख कर लगता है वह टेस्ट में 10 रनों की उपलब्धि हासिल करने में अधिक समय लेंगे.
1. डेविड वार्नर

डेविड वार्नर भी फ़िलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं. वे भी बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे हैं. वार्नर मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. कोई भी परिस्थिति हो वार्नर अपने अंदाज़ में बल्लेबाजी करते. अभी तक 74 टेस्ट मैच वार्नर ने खेले हैं, जिसमें वह 48.2 औसत से 6363 रन बना चुके हैं. इस दौरान वार्नर ने 21 शतक और 1 दोहरा शतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी के बाद वार्नर टेस्ट में 10 हज़ार रनों के माइलस्टोन को पार सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मौजूदा समय में पांच ऐसे बल्लेबाज जो टेस्ट क्रिकेट में बना सकते हैं 10 हज़ार रन appeared first on SportzWiki Hindi.