Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में 10 साल से मिल रही सीरीज हार का बदला लेने के लिए भारत ने बनाया ये रणनीति

भारतीय टीम वेस्टइंडीज सीरीज के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। 21 नवम्बर से शुरू होने वाले इस दौरे पर टीम 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हार चुकी है और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरा टीम और कप्तान दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

अभ्यास में कमी हार की वजह

टीम इंडिया इस साल के शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी। तीन मैचों में टेस्ट सीरीज में भारत 1-2 से हार गए थे। इसके बाद इंग्लैंड में भी 5 टेस्ट की सीरीज भारतीय टीम 1-4 से हार गई थी।

दोनों दौरों पर टीम इंडिया की हार की वजह अभ्यास की कमी मानी जा रही है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम ने एक भी अभ्यास मैच नहीं खेला था। इंग्लैंड में भी भारत ने सिर्फ 2 दिवसीय अभ्यास मैच खेला था।

ऑस्ट्रेलिया जाएगी बीसीसीआई की टीम

खबरों की माने तो बीसीसीआई अपने दो सदस्यी टीम ऑस्ट्रेलियाभेज सकती है। दो सदस्य अभ्यास मैचों को लेकर बात करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। वहां बीसीसीआई टेस्ट मैचों से पहले दो अभ्यास मैच खेलना चाहती है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 21, 23 और 25 नवंबर को 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम को टी-20 सीरीज और टेस्ट के बीच काफी कम दिनों का अंतर है। भारतीय टीम इसमें दो अभ्यास मैच खेलना चाह रही है।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 2 दौरों में नहीं जीती टीम इंडिया

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतिम टेस्ट मैच 2008 में पर्थ में जीता था। इसके बाद टीम 2 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुकी है। 2011-12 में भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज 4-0 से हार गई थी।

टीम 2014-15 में भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। वहां हुए 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया में 10 साल से मिल रही सीरीज हार का बदला लेने के लिए भारत ने बनाया ये रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.