पाकिस्तान टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 10 साल का बैन लगाया था। उन पर यह बैन पाकिस्तान सुपर लीग यानि पीएसएल 2016-17 में फिक्सिंग में शामिल होने की वजह से लगाया गया है। जमशेद को फिक्सिंग का मुख्य खिलाड़ी बताया गया था और वह बुकी की तर्ज पर अन्य खिलाड़ियों के साथ बात करते थे।
नासिर जमशेद ने की थी अपील
अपने ऊपर 10 साल का बैन लगने के बाद पाकिस्तान के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने स्वतंत्र निर्णयकर्ता के पास अपील की थी। उन्होंने अपने ऊपर लगाये गए बैन को हटाने की मांग की थी।

इस बैन के साथ ही जमशेद पर 10 साल बाद के भी क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर भी रोक लगी हैं। किसी भी खिलाड़ी को उनसे संपर्क करने से भी मना किया गया है। वह सब पीसीबी की एंटी करप्शन यूनिट की तरफ से किया गया है।
यह भी पढ़ें: अब्दुल कादिर के बेटे को ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI टीम में मिली जगह
खारिज हुई अपील
पाकिस्तान के रिटायर जस्टिस मियान हामिद फारूक ने नासिर जमशेद के इस अपील को खारिज कर गया है और उनके ऊपर लगाये गए 10 साल के बैन को बरकरार रखा है।
इसके साथ ही अब नासिर का नाम उन लोगों में जुड़ गया है जिनसे कोई खिलाड़ी मिल भी नहीं सकता। इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वकील ने कहा
“हमारा पॉइंट साबित हो गया है और उसे मान भी लिया गया। यह वैसा केस है जिसे जीतने के बाद भी हमें ख़ुशी नहीं होती। क्योंकि, एक अच्छे खिलाड़ी ने फिक्सिंग की वजह से अपना करियर बर्बाद कर लिया है।”
पहले एक साल का लगा था बैन

दिसंबर 2017 में पीसीबी को फिक्सिंग के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद जमशेद को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। उनके बैन की शुरुआत फरवरी 2017 से ही हो गई और यह फरवरी 2018 में समाप्त हुआ।
इसके समाप्त होने के बाद एंटी करप्शन यूनिट की तरफ से उनपर 7 उल्लंघन पॉइंट लगा दिए। इसके बाद उनपर 10 साल का बैन लग गया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post नासिर जमशेद के 10 बैन के खिलाफ अपील पर आया फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.