Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 हज़ार रन बनाने के बाद विराट कोहली को जमीन पर लेटना पड़ा, देखें क्या रही वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया वनडे सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा. इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 157 रनों की शतकीय पारी खेली.  इस पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए. जबकि कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने हैं.

10 हज़ार रन पूरे करने के बाद मैदान पर लेटकर ली राहत की सांस 

विशाखापत्तनम में विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्हें  वनडे में 10 हज़ार रन के आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 81 रनों की जरूरत थी. जब उन्होंने इस आंकड़े को छू लिया तो एक राहत की सांस ली. इसके बाद वह मैदान पर कुछ देर के लिए लेटे हुए भी दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें – शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान की नियुक्ति पर उठाया सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिसियल इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कोहली की मैदान पर लेटे हुए की कुछ तस्वीरे पोस्ट की गयीं. जिसके साथ लिखा गया कि ”विराट भी आखिर इंसान ही हैं. विराट कोहली पारी के बीच में लेटकर राहत की सांस लेते हुए.”

इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे 

कोहली सबसे कम पारियों में 10 हज़ार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने ये कारनामा 205 पारियों में किया. सचिन ने ये उपलब्धि 259 पारियों में पायी थी. कोहली के बल्ले से निकला ये उनके वनडे करियर का 37वां शतक है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरी सेंचुरी

विशाखापत्तनम वनडे में विराट ने 157 रनों की नाबाद पारी खेली. इससे पहले गुवाहाटी में खेले गए मैच में उन्होंने 140 रनों की पारी खेली थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में ये उनका लगातार तीसरा शतक है.

2017 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गयी थी. तब आखिरी वनडे 6 जुलाई 2017 को खेला गया था. जिसमें विराट ने 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन वनडे मैचों में शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बने हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कारनामा पाकिस्तान के बाबर आजम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें – विराट कोहली के छक्के पर बॉल ब्वॉय ने पकड़ा बेहतरीन कैच

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 10 हज़ार रन बनाने के बाद विराट कोहली को जमीन पर लेटना पड़ा, देखें क्या रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.