Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 लीग में जहीर खान और प्रवीण कुमार सहित आठ भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पिछले वर्ष यूएई में खेली गयी टी-10 लीग एक सफल लीग रही. क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब इसका दूसरा सीजन क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जोकि 23 नवंबर से शुरू हो रहा है. इस सीजन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी ज़हीर खान और प्रवीण कुमार खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले एडिशन में खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग एक मात्र भारतीय खिलाड़ी थे. वहीं इस बार भारतीय खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है.

ये भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

जो आठ पूर्व भारतीय खिलाड़ी टी-10 लीग में खेलने वाले हैं. उनमें ज़हीर खान, प्रवीण कुमार, आर पी सिंह, आरएस सोढ़ी और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का नाम शामिल है. अन्य तीन खिलाड़ियों ने मीडिया से बचने के लिए अपने नाम नहीं बताएं हैं.

यह भी पढ़ें – भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में इन गेंदबाजों का बजेगा डंका

चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने अपने एक बयान में कहा ”मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आठ भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में खेलने के लिए साइनअप किया है. इससे दुनिया भर के खिलाड़ियों को टी-10 लीग में आकर खेलने की प्रेरणा मिलेगी और आने वाले वर्षों में टी-10 फॉर्मेट पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो जाएगा.”

अब देखना होगा कि क्रिकेट का सबसे छोटा ये फॉर्मेट आने वाले समय में कितना सफल होगा. गौरतलब है कि क्रिकेट के इसी तरह के एक छोटे फॉर्मेट 100 बॉल टूर्नामेंट को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड लाने की तैयारी में है. वहीं क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेट के इन छोटे फॉर्मेट को सही नहीं मानते हैं. यहां तक कि मौजूदा समय के नवंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली का पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट है.

यह भी पढ़ें – इस खिलाड़ी के पास जूते खरीदने के नहीं थे पैसे बेंच दी साईकिल

खैर, टी-10 लीग अगले महीने शुरू हो रही है. जिसका लुफ्त भारत में भी उठाया जा सकता है. इसका टेलीकास्ट भारतीय टेलीविजन चैनल सोनी द्वारा किया जाएगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टी-10 लीग में जहीर खान और प्रवीण कुमार सहित आठ भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.