Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के 10 हजार वनडे रन पूरा करने के बाद इरफ़ान पठान समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे पर लिए। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे मैच में 81 रन बनाते ही कोहली ने यह मुकाम हासिल कर लिया। वह वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले भारत के पांचवे बल्लेबाज हैं। भारत के लिए वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले वह चौथे बल्लेबाज हैं।

सबसे तेज दस हजार रन

विराट कोहली वनडे मैचों में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 205 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में दस हजार रन पूरे किये थे।

विराट कोहली द्वारा 10 हजार रन पूरे करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आईये देखते हैं लोगों ने क्या कहा

The post विराट कोहली के 10 हजार वनडे रन पूरा करने के बाद इरफ़ान पठान समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं appeared first on SportzWiki Hindi.