ब्यूनस आयर्स| भारत की युवा निशानेबाज मनू भाकेर ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले, आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण जीतकर दुनिया को अपनी चमक दिखाने वाली मनू ने स्टेज-1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन में कुल 196.4 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
रूस की लाना इनिना ने कुल 194.8 के स्कोर के साथ रजत अपने नाम किया। जॉर्जिया की निनो खुटसिबेरिडजे ने 196.5 का स्कोर कर कांसा अपने गले में डाला।
कुल आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में शिरकत की थी जबकि क्वालीफिकेशन में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मनू ने क्वालीफिकेशन में भी पहला स्थान हासिल किया था।
The post निशानेबाजी : 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनू भाकेर ने जीता स्वर्ण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.