भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने अपनी 205वीं वनडे पारियों में यह कारनामा किया। वह यहाँ तक पहुँचने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (259 पारी) को पीछे छोड़ दिया है। विराट के इस रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
खुद सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही विराट के खास दोस्त और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में उनके साथी रहे क्रिस गेल ने भी उन्हें बधाई दी है।
कड़ी मेहनत का नतीजा
क्रिस गेल ने विराट कोहली के साथ काफी समय क्रिकेट खेला है। आरसीबी की टीम में दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी थी। गेल ने 10 हजार वनडे रन पूरे करने पर कोहली को बधाई दी है और कहा कि यह उनके कड़ी मेहनत का नतीजा है।

क्रिस गेल ने कहा
“मैं उन्हें वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के लिए बधाई देता हूँ। यह काफी बड़ी उपलब्धि है। यह कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। मैं उम्मीद करूंगा कि भारत और दुनिया के लोग उनसे सीख लें।”
विराट ने खेली 157 रनों की पारी
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 157 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर की तीसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले उन्होंने एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाये थे। इसी साल दक्षिण अफ्रीका में भी उन्होंने 160 रनों की पारी खेली थी।

129 रनों की पारी में उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाये। उनकी इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने 321 रनों का स्कोर बनाया था। विराट अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचना दिया।
मैच हुआ टाई
322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम के जबरदस्त बल्लेबाजी की। एक समय तो लग रहा था कि वह आसानी से मैच अपने नाम कर लेंगे। लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अंतिम के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और टीम टाई रहा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्रिस गेल ने बताया विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का मंत्र appeared first on SportzWiki Hindi.