खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है। इसमें पहले से ये नहीं कहा जा सकता है कि मैच का परिणाम क्या होगा। आईसीसी विश्व टी-20 एशिया क्वालिफायर बी में चीन और नेपाल के बीच खेले गए मैच का हैरान करने वाला परिमाण सामने आया है।इस मुकाबले में नेपाली क्रिकेट टीम ने 11 गेंदों में 10 विकेट से एकतरफा हास्यास्पद जीत अपने नाम की है।
कप्तान विराट कोहली को इन खिलाड़ियों पर कभी नहीं आता गुस्सा, ये हैं बड़ी वजह
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चीन की टीम नेपाली गेंदबाजों के सामने 13 ओवर में 26 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसी साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रहे संदीप लमिछाने ने इस दौरान चार ओवर में चार रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
2nd Test: उमेश यादव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से वेस्टइंडीज 311 रन पर ढेर, चेज ने लगाया शतक
इसके साथ राजबंशी और रेगमी ने भी तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। चीन की ओर से एक बल्लेबाज को छोडक़र कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकता। जबकि आठ बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।
विश्व कप हॉकी के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केन्द्र होंगी बॉलीवुड की ये दिग्गज हस्तियां
इसके जवाब में नेपाल ने बिना किसी नुकसान के केवल 11 गेंदों पर ही 29 रन बनाकर दस विकेट से जीत हासिल की। नेपाल की ओर से बिनोद भंडारी ने केवल आठ गेंदों पर ही तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 24 रन बनाए।2020 में होने वाले अगले आईसीसी टी 20 विश्वकप के लिए आयोजित क्षेत्रीय क्वालिफायर मैचों में यह चीन की लगातार पांचवीं हार है।