Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में भारत का शर्मनाक रिकॉर्ड, 11 दौरे के 94 मैचों में सिर्फ इतने मैचों में मिली है जीत

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा कुल 11 बार किया हैं. 11 टेस्ट सीरीज में भारत एक भी सीरीज जीत नहीं पाई हैं. हालाँकि, भारतीय टीम ने 3 सीरीज ड्रा जरुर कराई हैं और 8 सीरीज में उसे हार मिली हैं.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में खेली गई कुल 11 टेस्ट सीरीज में 44 टेस्ट मैच  खेल चुका हैं. जिमसे से भारत सिर्फ 5 टेस्ट मैच ही जीत पाया हैं. वहीं 28 मैच में भारतीय टीम को हार सामना करना पड़ा हैं. 11 मैच भारत की टीम के ऑस्ट्रेलिया की धरती में ड्रा रहे हैं.

इस प्रकार है भारत के ऑस्ट्रेलिया धरती पर टेस्ट सीरीज का रिजल्ट :

1997-48 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता

1967-68 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता

1977-78 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 3-2 से जीता

1980-81 : 3 मैच की सीरीज 1-1 से ड्रा रही

1985-86 : 3 मैच की सीरीज 0-0 से ड्रा रही

1991-92 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता

1999-2000 : ऑस्ट्रेलिया 3 मैच की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीता

2003-04 : सीरीज 1-1 से ड्रा हुई

2007-08 : ऑस्ट्रेलिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीता

2011-12 : ऑस्ट्रेलिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता

2014-15 : ऑस्ट्रेलिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीता

48 में से सिर्फ जीते हैं सिर्फ 11 वनडे मैच 

वहीं अगर वनडे की बात करे, तो भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 48 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे भारतीय टीम को 11 वनडे मैचों में जीत मिली हैं और 35 वनडे मैचों में हार मिली हैं. भारत के दो वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की धरती में बेनतीजा रहे हैं.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में सिर्फ एक दिपक्षीय सीरीज ही साल 2016 में खेली हैं और इसमें भारतीय टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने बाकि 11 वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया की धरती में मल्टीनेशनल देशों वाले टूर्नामेंट में खेली हैं.

ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारत का टी-20 रिकॉर्ड शानदार 

भारत का ऑस्ट्रेलिया की धरती में टी-20 रिकॉर्ड शानदार हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 6 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमे से 4 जीते हैं और 2 मैच हारे हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया की धरती में अबतक तीन टी-20 सीरीज हुई हैं. जिसमे से एक ऑस्ट्रेलिया ने जीती हैं. एक भारत ने और एक सीरीज ड्रा रही हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया में भारत का शर्मनाक रिकॉर्ड, 11 दौरे के 94 मैचों में सिर्फ इतने मैचों में मिली है जीत appeared first on SportzWiki Hindi.