भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच मुंबई के ब्रेबोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
इस वनडे सीरीज के शुरूआती तीन वनडे मैचों में शिखर धवन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. अब सीरीज के चौथे वनडे मैच में भी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन फ्लॉप साबित हुए हैं.
धवन को 38 रन के स्कोर पर किमों पॉल ने किया आउट

बता दें, कि मुंबई में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भारत की टीम ने टॉस जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने अपना पहला विकेट शिखर धवन के रूप में टीम के 71 रन के स्कोर पर खो दिया हैं. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 40 गेंदों पर मात्र 38 रन बनाकर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज किमो पॉल के शिकार बने हैं.
धवन को आउट करने के बाद पॉल ने किया उनका ही कबड्डी सेलिब्रेशन

बता दें, कि जैसे ही शिखर को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज किमो पॉल ने आउट किया. वैसे ही उन्होंने धवन के अंदाज का ही कबड्डी सेलिब्रेशन किया. शिखर धवन जब भी कोई कैच पकड़ते हैं. या जब भी शतक लगाते हैं, तो वह कबड्डी सेलिब्रेशन डांस करते हैं. आज उन्ही के विकेट पर वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज किमो पावेल ने भी अपनी खुशी उन्ही के अंदाज में मना डाली.
बता दें, कि आउट होने से पहले धवन ने अपनी 38 रन की पारी में 4 चौके व 2 छक्के लगाये.
यहाँ देखे किमो पॉल का कबड्डी सेलिब्रेशन
Keemo Paul celebrates in Gabbar style. Mocks Shikhar Dhawan with a thigh-five.#INDvWI #PaytmODI pic.twitter.com/ab1dPNMyE6
— ShadabAkhtar Rabbani (@shadabarabbani) October 29, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 11.5 ओवर में शिखर धवन को आउट करने के बाद किमों पॉल ने धवन के अंदाज में ही किया विकेट का सेलिब्रेशन appeared first on SportzWiki Hindi.