भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेलेगी. पिछला मैच मुंबई में खेला गया, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज में बढ़त बनायी. ऐसे में अगर वेस्टइंडीज आखिरी मैच में जीत दर्ज करती है तो सीरीज बराबर हो जायगी.
12 सदस्यीय संभावित टीम में हो सकते बदलाव
पांचवे और आखिरी वनडे के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. एक बदलाव शिखर धवन को लेकर हो सकता है. धवन की जगह केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. वह पिछले चारों मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे हैं.
ये भी पढ़ें – विश्वकप 2019 में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे ये 5 खिलाड़ी

राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी सवाल उठा चुके हैं. वहीं धवन का प्रदर्शन पिछले चार मैचों में अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने चार मैचों में 26.50 की औसत से 106 रन बनाए. ऐसे में आखिरी मैच में उनकी जगह राहुल ले सकते हैं.
दूसरा बदलाव के रूप में धोनी की जगह रिषभ पंत टीम में आ सकते हैं. दरसल चौथे वनडे के दौरान धोनी की कलाई में गेंद लग गयी थी. ऐसे में उनके चोटिल होने की खबर है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. पर मैच के बाद उनके हाथ में बैंडेज देखा गया. ऐसे में आखिरी वनडे में उनके न खेलने की सम्भावना है.

पिछले मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ी पारी खेली जिसके चलते भारत को आसान और बड़ी जीत मिल गयी थी. जबकि इससे पहले तीसरे और दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. दूसरा मैच टाई रहा था और तीसरे में वेस्टइंडीज जीत हासिल करने में कामयाब रही थी.
12 सदस्यीय संभावित भारतीय टीम – रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), रिषभ पंत(विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, अम्बाती रायडू, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल.
ये भी पढ़ें – इतने करोड़ की कीमत के मालिक है खलील अहमद
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम मैच के लिए 12 सदस्यी भारतीय टीम, टीम में 2 बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.