इंटरनेट डेस्क। शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक तेज गेंदबाज है। पाक के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने करियर में कई दिग्गज बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। शोएब अख्तर के नाम मैच में सबसे तेज स्पीड से बॉल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। अख्तर ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
लेकिन आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में जिस प्रकार बल्लेबाजी कर रहे है। उनकी लिस्ट में एक और प्रशसंक शोएब अख्तर शामिल हो गए है। शोएब अख्तर ने हाल ही ट्वीट कर विराट को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगातार तीन शतक लगाने के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही शोएब अख्तर ने विराट के लिए एक टारगेट भी फिक्स कर दिया है। पाक के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आपके लिए एक नया टारगेट सेट करता हूं। उन्होंने लिखा कि आप अगर ऐसे ही खेलते रहे तो आप 120 शतकों से भी आगे निकल जाएंगे।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच वनडे सीरीज के तीन मैचों में लगातार तीन शतक लगाकर एक अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट ने अभी तक गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और पुणे में लगातार तीन शतक जड़े है। विराट कोहली ने इस सीरीज में ही अपने वनडे करियर में दस हजार रन पूरे किए है। विराट फिलहाल शतक लगाने के मामलें में सचिन के बाद दूसरे बल्लेबाज है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज मुंम्बई में खेला जाएगा।