Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम 12 चुनने में कोहली ने कर दी गलती, ऑस्ट्रेलिया में पड़ सकती हैं यह गलती भारी

London Test: Respect will save Indian team

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 12 अक्टूबर से शुरू हो रहा हैं. इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज गुरूवार को ही अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के 12 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया हैं. इन 12 खिलाड़ियों में से ही दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का चुनाव होगा.

इन 12 खिलाड़ियों को दी हैं दुसरे टेस्ट में जगह 

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर

मयंक, सिराज, हनुमा को नहीं दिया मौका 

बता दें, कयास लगाये जा रहे थे, कि दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ हैं. मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला हैं.

इन सभी खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच में भी मौका नहीं मिला था और अब एक बार फिर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों को नजरंदाज किया हैं.

नहीं मिला ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयारी का मौका

बता दें, कि मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट मैच में भी मौका ना मिल पाने के कारण अपनी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी का मौका नहीं मिल पाया हैं.

भारतीय टीम को 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं. इस टेस्ट सीरीज से पहले युवा खिलाड़ियों को अपने अच्छे आत्मविश्वास के लिए तैयारियों का मौका चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कप्तान विराट कोहली ने युवा खिलाड़ियों को तैयारी का मौका नहीं दिया हैं. कही कप्तान की यह गलती ऑस्ट्रेलिया में भारी ना पड़ जाये.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम 12 चुनने में कोहली ने कर दी गलती, ऑस्ट्रेलिया में पड़ सकती हैं यह गलती भारी appeared first on SportzWiki Hindi.