Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने किया नियमों में बदलाव, 12 वें खिलाड़ी को कप्तान की सहमती से मिल सकती हैं विकेटकीपिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम को एक बड़ा झटका लगा हैं.

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शेन डोरीच चोटिल हो गये हैं.

प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे खिलाड़ी को मिल रहा विकेटकीपिंग का मौका 

बता दें, कि वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में खेल रहे शेन डोरीच के चोटिल होने के कारण जमार हैमलिटन विकेटकीपिंग कर रहे हैं, लेकिन खास बात यह हैं, कि जमार हैमलिटन वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं.

वेस्टइंडीज रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर जमार हैमलिटन को भारत लेकर आई थी, लेकिन दोनों में से किसी भी टेस्ट मैच में जमार हैमलिटन को मौका नहीं मिला. अब जब शेन डोरीच के चोटिल हुए हैं, तो रिजर्व विकेटकीपर जमार हैमलिटन को मौका मिला हैं.

आईसीसी के नये नियम के मुताबिक मिल सकता हैं रिजर्व विकेटकीपर

ICC released the latest DLS system

बता दें, कि आईसीसी के नियम के मुताबिक, अब प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल रहा विकेटकीपर भी प्लेइंग इलेवन में खेल रहे विकेटकीपर के चोटिल होने के बाद विकेटकीपिंग कर सकता हैं.

पिछले साल अक्टूबर से आईसीसी ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे विकेटकीपर को मैच में कीपिंग करने की मंजूरी दी थी.

भारत भी उठा चुका हैं इस नियम का फायदा 

बता दें, कि इस नियम का फायदा भारत भी उठा चुका हैं. भारत ने जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे में अपना तीसरा टेस्ट मैच खेले था, तो उस मैच में भारत के विकेटकीपर पार्थिव पटेल चोटिल हो गये थे.

इसके बाद भारतीय टीम ने इस नियम का फायदा उठाते हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे दिनेश कार्तिक को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौपी थी. आईसीसी के इस नये नियम की काफी प्रशंसा हो रही हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post आईसीसी ने किया नियमों में बदलाव, 12 वें खिलाड़ी को कप्तान की सहमती से मिल सकती हैं विकेटकीपिंग appeared first on SportzWiki Hindi.