Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

12 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर विराट कोहली ने लोगों से की ये अपील

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज हर भारतीय युवा के लिए उदहारण बने हुए हैं। सभी उन्हीं जैसा क्रिकेटर बनाना चाहता है। विराट ने लगातार साबित किया है कि वह क्योंकि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही उनकी फिटनेस की भी काफी ततारीफ होती है। वह दुनिया के सबसे फिट एथलीट भी माने जाते हैं।

कभी काफी मोटे थे विराट

अपने करियर के शुरुआत में विराट कोहली काफी मोटे थे। उन्होंने एक बार इंटरव्यू में भी कहा था कि वो इतने मोटे थे कि उनका चिन भी नहीं दिखाई देता था और यह सच भी है।

2008 अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कोहली काफी मोटे थे और उनका चेहरा भी काफी फुला हुआ था। उसके बाद कोहली ने मेहनत करके अपने आप को फिट बनाया। आज कई युवा खिलाड़ी भी यो-यो टेस्ट में उनसे आगे नहीं निकल पाते हैं।

कोहली ने शेयर की फोटो

विराट कोहली ने अपनी इसी मेहनत और फोकस के बारे में ट्वीट करके लोगों को बताया। भारतीय कप्तान ने इसके साथ ही अपनी पुरानी और अभी की फोटो भी शेयर की। उन्होंने लोगों से मेहनत करते रहने की अपील भी की। विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा

“फोकस और मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। मेहनत करते रहे, विश्वास रखें। सभी का दिन अच्छा रहे।”

कोहली के लिए फिटनेस पहला लक्ष्य

विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी सँभालते ही खिलाड़ियों की फिटनेस की अहमियत देनी शुरू कर दी थी। आईपीएल में भी उन्होंने फिटनेस नहीं होने की वजह से युवा बल्लेबाज सरफराज खान को बेंच पर बैठाये रखा।

विराट की कप्तानी में भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए भी खिलाड़ियों को यो- यो टेस्ट पास करना जरूरी होता है। इसके बिना टीम में जगह नहीं मिलती। सुरेश रैना, अम्बाती रायडू और युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों को यो- यो टेस्ट में फेल होने की वजह से टीम बाहर किया जा चुका है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 12 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर विराट कोहली ने लोगों से की ये अपील appeared first on SportzWiki Hindi.