Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गब्बर आईपीएल के 12वें सीजन में इस टीम से लगा सकते चौके छक्के

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन ने कई मैचों में अपनी तूफानी पारी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। शिखर धवन ऐसे बल्लेबाज है जो पहले ओवर से ही अपना आक्रामक रूख एख्तिहार कर लेते है। शिखर धवन ने क्रिकेट के मैदान में शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। खैर, लेकिन अब आपको बता दें कि गब्बर आईपीएल के 12वें सीजन में काई दूसरी टीम से मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आ सकते है।आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली अभी चल रही है। यह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाली आईपीएल नीलामी के सप्ताहभर पहले बंद हो जाएगी। आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली में पहला नाम क्विंटन डी कॉक का है।

RCB का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब IPL के 12वें सीजन में खेलेगा इस टीम से

बाएं हाथ का ये आक्रामक बल्लेबाज आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैदान में नजर आया था। लेकिन अब मीडिया से रिपोर्ट आ रही हैं कि ये बाएं हाथ का आक्रामक बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में चौके छक्के जड़ते नजर आ सकता है।

विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया

मीडिया से ​रिपोर्ट आ रही है कि शिखर धवन मौजूदा आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से नाराज है और उन्होंने इस टीम को छोड़ने की अपनी मंशा जाहिर की है। खबर है कि शिखर धवन अपनी बेस प्राइस मूल्य से खुश नहीं है। धवन टीम के प्रमुख खिलाड़ी है। धवन को उम्मीद थी उन्हें बढ़िया रकम मिलेगी। लेकिन उनकी उम्मीद खरा नहीं हो पाई।