Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिर्फ 1.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर टी-20 मैच जीत गई यह टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। कुआलालंपुर में चल रहे आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 एशिया रीजन क्वालीफायर टूर्नामेंट में, मलेशियाई क्रिकेट टीम को म्यांमार की टीम ने डीएलएस मेथड के आधार पर 8 ओवरों में 6 रनों का लक्ष्य दिया। मलेशियाई क्रिकेट टीम ने केवल 1.4 ओवर में इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया और विजयी छक्का लगाकर आसानी से मैच जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए म्यांमार की टीम में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया और 11वें ओवर में बारिश की वजह से खेल रुकने तक 8 विकेट खोकर सिर्फ 9 रन ही बना पाई। खेल फिर से शुरू होने में देरी के कारण मलेशिया की ताम को 8 ओवरों में 6 रन का लक्ष्य दिया गया। हालाँकि इस आसान लक्ष्य को हासिल करने में भी मलेशिया के 2 विकेट गिर गए लेकिन मलेशिया ने पारी की दसवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया।

मलेशिया की तरफ से खेलते हुए भारतीय मूल के तेज गेंदबाज पवनदीप सिंह ने 4 ओवरों में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट लिए वहीं अनवर रहमान को 2 विकेट मिले। म्यांमार के बाकी तीन खिलाड़ी रनआउट हुए। म्यांमार की तरफ से किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 3 रन रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम के दोनों ओपनर बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सुहान अलगारत्नम ने चक्का लगाकर मलेशिया को यह मैच जीता दिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए पवनदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला वहीं मलेशिया की टीम को 2 अंक मिले।



Herald