स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के भगवान और भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर काफी समय से सुर्खियों में है। अर्जुन अपने पिता के नक्से कदम पर चल रहा है। इन दिनों वो अंडर-19 घरेलू वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मुंबई की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने असम के खिलाफ सात ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लेकर एक बार फिर तहलका मचा दिया।
इससे पहले उन्होंने गुजरात के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे। अर्जुन की धारदार गेंदबाजी की बदौलत उनकी असम टीम ने 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की है। इस मैच में असम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे अर्जुन ने दानिश अहमद (1) को LBW करते हुए उसकी शुरुआत खराब कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने अपने दूसरे स्पेल में ऋषिकेश बोरा (1) और ऋतुराज विश्वास (0) को आउट कर विपक्षी टीम बैक फूट पर धकेल दिया।
आपको जानकारी में बता दें कि अंडर-19 क्रिकेट में 24 सितंबर 1999 को जन्मे अर्जुन का यह अंतिम साल है, क्योंकि वह अगले साल 20 साल के हो जाएंगे। अगर अर्जुन ऐसे ही खेलते रहे तो जल्द वो भारतीय टीम में नजर आ सकते है। खैर ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
यह भी पढ़े :-
BCCI ने मानी कोहली की बात, विदेशी दौरों पर साथ रह सकेगी पत्नी या गर्लफ्रेंड
B'day Special: जब कपिल ने कुंबले से चिल्लाकर कहा, इस लड़के को कौन यहां लेकर आया है
Herald