Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

14 सालों में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा हैं महेंद्र सिंह धोनी का करियर, इन सालों में आई फॉर्म में गिरावट

वनडे क्रिकेट इतिहास में कई महान बल्लेबाज हुए। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे में जिनको हम वनडे क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिन महान खिलाड़ियों गिनते हैं। जब बात सर्वकालिन वनडे क्रिकेट के महान बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का नाम शायद ही कोई भूल सके।

महेन्द्र सिंह धोनी हैं वनडे क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे शानदार वनडे बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इन्होंने अपने पूरे वनडे करियर के दौरान खास प्रभाव छोड़ा।

महेन्द्र सिंह धोनी का वनडे क्रिकेट में कैसा प्रभाव रहा इसका सबूत को उनके आंकड़े हैं जो साबित करते हैं कि वो वनडे क्रिकेट के बहुत बड़े बल्लेबाज रहे हैं। धोनी ने एशिया कप फाइनल मैच तक अब तक 327 वनडे मैच खेल लिए हैं जिसमें वो 50.61 की प्रभावशाली औसत से 10123 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने 10 शतक और 67 अर्धशतक जमाए हैं।

मैच पारी नॉट आउट रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50
327 278 78 10123 50.61 87.85 10 67

पिछले कुछ सालों में महेन्द्र सिंह धोनी के प्रदर्शन में आयी गिरावट

भारतीय टीम के कैप्टन कूल के नाम से मशहूर हुए महेन्द्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर कहा जाता है। वैसे इस मामले में विराट कोहली और माइकल बेवन जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन धोनी कम नहीं है।

जब इतने प्रभावशाली वनडे बल्लेबाजी के बाद जब हम बात महेन्द्र सिंह धोनी के हालिया सालों के रिकॉर्ड की करें तो इसे देख कोई भी धोनी का फैन निराश होने से अपने आपको नहीं रोक सकता है। पिछले कुछ सालों में इस दिग्गज बल्लेबाज के प्रदर्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई है।

ऐसे तीन दौर में बांट सकते हैं धोनी का करियर जहां रहा उतार-चढ़ाव

महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2004 में अपने वनडे करियर का आगाज किया। इसते बाद उनके करियर में अलग-अलग तीन दौर आए। शुरुआती दौर में उन्होंने अपने आपको प्रभावित किया। दूसरा दौर ऐसा रहा जिसमें वो महान वनडे बल्लेबाज बन गए लेकिन तीसरा दौर उनके करियर में उतार भरा रहा जहां उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई।

वनडे करियर पहला दौर (2004-2011) दूसरा दौर (2011-2015) तीसरा दौर (2015-2018)
पारी 166 62 50
रन 6049 2450 1624
औसत  48.78 64.47 42.73
स्ट्राइक रेट 87.53 93.47 81.52

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post 14 सालों में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा हैं महेंद्र सिंह धोनी का करियर, इन सालों में आई फॉर्म में गिरावट appeared first on SportzWiki Hindi.