Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान ने किया ऑस्ट्रेलिया को केवल 145 रन पर ढेर

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और स्पिनर बिलाल आसिफ की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 145 रन पर ही समेट दी है।इस तरह पहली पारी में 282 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम ने पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम के खिलाफ 137 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

..तो इस कारण गब्बर की पत्नी आयशा हमेशा नजर आती हैं कैप में

पाकिस्तान की ओर से ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं स्पिनर बिलाल आसिफ 23 रन देकर तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। जबकि एक विकेट यासिर शाह ने हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में अपना दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे आरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए हैं। वहीं मिचेल स्टार्क ने 34 रन का योगदान दिया।

B'day Spl : इस खिलाड़ी ने दिया अनिल कुंबले को मैदान में 'जंबो' नाम

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 20 रन से आगे खेलना शुरू किया। कंगारू टीम की दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शॉन मार्श केवल तीन रन बनाकर अब्बास का शिकार हो गए। इसके बाद ट्रेविस हेड (14) भी पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली के आगे झुका बीसीसीआई, दी ये अनुमति

आसिफ ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को फखर जमां के हाथों कैच करवाकर उनकी पारी का अंत किया। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था।

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अब थामा कांग्रेस का हाथ