Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी खाने तक को नहीं थे पैसे, अब 14 साल की मेहनत के बाद मिला टीम इंडिया से खेलने का मौका

वो कहते हैं ना कि मेहनत करने वालों को अपनी मेहनत का फल एक ना एक दिन जरूर मिलता है। ये बातें केवल कहावतों में ही नहीं बल्कि वास्तविकता में भी सार्थक हो जाती है। यानि क्रिकेट का खेल भी कुछ ऐसा है जहां किसी खिलाड़ी की लगातार अथक मेहनत का फल एक ना एक दिन जरूर मिल जाता है।

धनबाद के शाहबाज नदीम को भारतीय टीम में मौका

इस कहावत को सार्थक किया झारखंड के धनबाद के रहने वाले स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने…. जी हां झारखंड के इस अनुभवी स्पिन गेंदबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

पिछले 14 सालों से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद शाहबाज नदीम को आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम में मौका मिल ही गया।

लंबे इंतजार और अटूट मेहनत के बाद मिली टीम इंडिया में एन्ट्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार की रात को भारतीय टीम का चयन किया गया। इस टी-20 सीरीज के लिए 29 साल के शाहबाज नदीम को भारतीय टीम में पहली बार एन्ट्री मिली।

साल 2004 में अपने घरेलू क्रिकेट का आगाज करने के बाद शाहबाज नदीम ने लगातार बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन किया है। भारत-ए , भारतीय अंडर-19 टीम और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए खेल चुके शाहबाज नदीम ने झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में खूब कमाल किया है।

घरेलू क्रिकेट में अब तक रहा है जबरदस्त करियर

शाहबाज नदीम ने अब तक तीनों ही फॉर्मेट में 300 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं जिसमें वो 600 से ज्यादा विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। नदीम ने 99 प्रथम श्रेणी मैच में 375 विकेट, 97 लिस्ट ए मैचों में 143 विकेट और 109 टी-20 मैचों में 89 विकेट ले चुके हैं।

इसी साल हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में तो एक मैच में शाहबाज नदीम ने 10 रन देकर 8 विकेट अपने नाम कर लिस्ट ए क्रिकेट में 20 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड कामय किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post कभी खाने तक को नहीं थे पैसे, अब 14 साल की मेहनत के बाद मिला टीम इंडिया से खेलने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.