जालन्धर
भारत और वैस्टइंडीज के बीच राजकोट में चल रहे पहले टैस्ट के दौरान वैस्टइंडीज के स्पिनर देवेंद्र बिछु ने ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया जिसको भविष्य में वह कभी याद भी नहीं करना चाहेंगे। वैस्टइंडीज के स्पिनर भले ही सर्वाधिक 4 विकेट झटके। लेकिन इन विकेटों के लिए उन्होंने 217 रन खर्च डाले। ऐसा कर वह ऐसे दूसरे वैस्टइंडीज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एक पारी में सर्वाधिक रन लुटाए हो। बिछु ने 54 ओवर 5 मेडन 217 रन और 4 विकेट का स्पैल फैंका। उन्होंने 15 साल पुराना वैस्टइंडीज के गेंदबाज ओमारी बैंक्स का भी रिकॉर्ड तोड़ा। बैंक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजस्टाउन में 204 रन लुटा दिए थे। पहले नंबर पर 266 रनों के साथ टॉमी स्कॉट बने हुए हैं।
ओवरऑल 17वें खर्चीले बॉलर बने बिछु
बिछु 217 रन देकर ओवरऑल खर्चीले गेंदबाजों की कतार में 17वें नंबर पर भी आ गए हैं। बता दें कि टैस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलिया के फ्लीटवुड स्मिथ के नाम पर है। स्मिथ ने 1938 में द ओवल के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ खेलते हुए 87 ओवर फैंके थे। इन ओवरों में उन्होंने मिला तो सिर्फ एक विकेट लेकिन इसके लिए उन्होंने 298 रन लुटा दिए थे।