9 नवंबर 2018 से आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप खेला जाना है. यह आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज की धरती पर खेला जाना है.
आपकों बता दें, कि पिछली बार साल 2016 में आईसीसी महिला विश्व कप भारत में खेला गया था. हालाँकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में उतना खास नहीं रहा था.
दो ग्रुप में बांटा गया हैं टीमों को

आईसीसी महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी हो गया है. आईसीसी ने दो ग्रुप में टीमों को बाटा है. ग्रुप ए में आईसीसी ने मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और क्वालीफायर ए टीम को जगह दी है. वही ग्रुप बी में आईसीसी ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर बी को जगह दी है.
साउथ अफ्रीका ने किया अपनी टीम का ऐलान

आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी 15 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी हैं. आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 के लिए साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी डेन वैन निकर्क को मिली हैं. वहीं टीम की उप कप्तान च्योल ट्रायॉन को चुना गया हैं.
बता दें, कि साउथ अफ्रीका की महिला टीम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं. साल 2017 के महिला वनडे विश्व कप 2017 में भी साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम को लीग मुकाबले में हराया भी था.
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और पहली बार खिताब को अपने नाम करना चाहेगी. साउथ अफ्रीका की यह टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही हैं.
इस प्रकार हैं साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यी टीम

डेन वैन निकर्क (कप्तान), च्योल ट्रायॉन (उप कप्तान), लिज़े ली, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, मसाबाता क्लास, मिग्नॉन डु प्रिज़, मारिजाना काप, लौरा वोल्वार्ड, रायसिब नोट्ज़ाखे, जिन्टल माली, रॉबिन सरेल, तुमी सेखुख्यून, साराह स्मिथ, त्रिशा चेटी (विकेटकीपर).
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने किया अपनी 15 सदस्यी टीम का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.