इन दिनों देश में विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र के बीच एक मुकाबला खेला जाना हैं. यह मुकाबला क्वाटरफाइनल मुकाबला हैं. कुछ दिन पहले तक खबरें थीं, कि एमएस धोनी झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वाटरफाइनल मुकाबले में शिरकत करेंगे. लेकिन अब खबर आ रही हैं, कि माही इस मैच में नहीं खेलने वाले हैं.
एमएस धोनी नहीं खेलेंगे झारखंड के लिए क्वाटरफाइनल मुकाबला

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी झारखंड के लिए क्वाटरफाइनल मुकाबला नहीं खेलने वाले हैं. इसकी पुष्टि शनिवार को झारखंड के कोच राजीव कुमार ने स्पोर्टस्टार को अपने दिए गये एक इंटरव्यू में की है.
राजीव कुमार ने स्पोर्टस्टार को दिए गये अपने इंटरव्यू में कहा, “धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों के शिविर के लिए 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाना हैं. यही वजह है, कि वह नॉकआउट चरण में हमारे लिए नहीं खेल पाएंगे.”
इससे पहले एशिया कप के चलते नहीं खेल पाये थे झारखंड के लिए

बता दें, कि इससे पहले के टूर्नामेंट में वह एशिया कप में खेलने के कारण हिस्सा नहीं ले पाये थे. हालाँकि, जब एशिया कप से धोनी वापस आये, तो ऐसी खबरें आने लगी थी, कि एमएस धोनी अब झारखंड की टीम से जुड़ जायेंगे, लेकिन वह अपनी घरेलू टीम के साथ नहीं जुड़ पाये हैं और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शिविर के चलते एमएस धोनी अपनी घरेलू टीम झारखंड से नहीं खेल पा रहे हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ फॉर्म में वापस आना चाहेंगे धोनी

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर की इस सीरीज में एमएस धोनी एकबार फिर एक्शन में नजर आयेंगे. वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ वह एक बार फिर से शानदार फॉर्म में वापस आना चाहेंगे. एशिया कप व इंग्लैंड दौरे में उनका फॉर्म इतना अच्छा नहीं रहा था
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 15 अक्टूबर को झारखंड के लिए खेलने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने किया इंकार, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.