Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- पाकिस्तान के इस 15 साल के युवा तेज गेंदबाज की गेंदबाजी देख बिल्कुल हैरान रह जाएंगे आप

विश्व क्रिकेट में जिस तरह से भारतीय क्रिकेट एक के बाद एक शानदार बल्लेबाज बनाती है उसी तरह से हमारा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का क्रिकेट एक से एक खतरनाक तेज गेंदबाज बनाने के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास गवाह है कि वहां पर कई दिग्गज गेंदबाजों ने जन्म लिया जो खासे सफल हुए।

पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने इतिहास में दिए कई बेहतरीन तेज गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट में आज ही नहीं बल्कि शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों को लाने के लिए पहचानी गई है। समय-समय पर पाकिस्तान की क्रिकेट में एक से एक बेहतरीन स्विंग तेज गेंदबाज को प्रोड्यूस किया है।

इस लिस्ट में वसीम अकमरम, शोएब अख्तर, सरफराज नवाज, वकार यूनिस,  इमरान खान और मोहम्मद आमिर जैसे कई शानदार तेज गेंदबाज हुए हैं। इन्ही के साथ अब एक और युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज का नाम जुड़ गया है जो महज 15 साल का है।

पाकिस्तान की क्रिकेट की तेज गेंदबाजों की खान से निकला एक और हीरा

इस युवा नौजवान तेज गेंदबाज की गेंदबाजी की स्विंग और तेजी  देख आपको यकिन तक नहीं होगा। जी हां जिस तरह से सालों से पाकिस्तान क्रिकेट तेज गेंदबाजों की खान रही है उसी खान में से एक हीरे के रूप में ये तेज गेंदबाज निकला है।

इस 15 साल के युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज का नाम है नसीम शाह.… जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के लिए अंडर-19 टीम में जगह बनायी और बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए यूथ एशिया कप टूर्नाामेंट में खेलते दिखायी दिए।

नसीम शाह की गेंदबाजी देख आप भी रह जाएंगे हैरान

नसीम शाह की गेंदबाजी को देख आप हैरान रह जाएंगे। शाह की गेंदबाजी में स्विंग और गति का जबरदस्त मिश्रण हैं तो उनकी सबसे बड़ी ताकत आउट स्विंग गेंदबाजी देखी जाती है। साथ ही वो बीच-बीच में चतुराई से सीधी और इन स्विंग गेंदबाजी करने का भी माद्दा दिखाते हैं।

माना जाता है कि इस 15 साल के पाकिस्तान युवा तेज गेंदबाज की एक्शन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद से मिलती-जुलती है और वहीं इनका लाइन-लैंथ पर जबरदस्त नियंत्रण है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- पाकिस्तान के इस 15 साल के युवा तेज गेंदबाज की गेंदबाजी देख बिल्कुल हैरान रह जाएंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.