Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम ने किया अपनी 15 सदस्यी टीम का ऐलान

9 नवंबर 2018 से आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप खेला जाना है. यह आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज की धरती पर खेला जाना है.

इस विश्व कप के लिए इनदिनों सभी टीमें अपनी टीमों की घोषणा कर रही हैं, जिसमे भारत की टीम की भी इस विश्व कप के लिए घोषणा हो गई थी. इसी बीच बड़ी खबर आ रही हैं, कि इस विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा हो चुकी हैं.

श्रीलंका की टीम ग्रुप ए में 

आईसीसी महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी हो गया है. बता दें, कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को आईसीसी ने दो ग्रुप में टीमों को बाटा है.

ग्रुप ए में आईसीसी ने मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और क्वालीफायर ए टीम को जगह दी है. वही ग्रुप बी में आईसीसी ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर बी को जगह दी है.

श्रीलंका टीम में 17 वर्षीय कविषा दिल्हरी को भी मिली जगह 

आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 के लिए श्रीलंका की टीम ने अपनी 15 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी हैं. आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 के लिए श्रीलंका टीम की कप्तानी चमारी अटापट्टू को मिली हैं.

बता दें, कि श्रीलंका की महिला टीम लगातार हार का सामना कर रही हैं, लेकिन साल 2018 के इस महिला टी-20 विश्व कप 2017 में वह शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी. श्रीलंका की टीम ने 17 वर्षीय कविषा दिल्हरी को भी अपनी टीम में जगह दी हैं.

इस प्रकार हैं श्रीलंका की 15 सदस्यी टीम 

चमारी अटापट्टू (कप्तान), निलाक्षी डी सिल्वा, कविषा दिलहरी, अमा कंचन, सुगंदिका कुमारी, ईशानी लोकसुरियेज, दिलानी मनोदरा, यासोदा मेंडिस, हंसीनी परेरा, उदयिका प्रबोधानी, इनोशी प्रियदर्शन, ओशादी रणसिंघे, शशिकला श्रीवर्धने, रेबेका वांडोर्ट, श्रीपाली वीराकेडी

भारतीय टीम टूर्नामेंट की रहेगी प्रबल दावेदार 

आपकों बता दें, कि पिछली बार साल 2016 में आईसीसी महिला विश्व कप भारत में खेला गया था. हालाँकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में उतना खास नहीं रहा था, लेकिन इस बार भारतीय टीम को इस विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम ने किया अपनी 15 सदस्यी टीम का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.