Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और धोनी को मिल सकता हैं आराम, इस प्रकार हो सकती हैं वनडे सीरीज में 15 सदस्यी भारतीय टीम

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 21 अक्टबूर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी. इस सीरीज के चलते ही हम आपकों भारतीय टीम की संभावित सदस्यी टीम के बारे में बताएंगे.

इस प्रकार हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम 

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को इंदौर में खेला जायेगा.

सीरीज का तीसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को पुणे में होगा. वहीं सीरीज का चौथा वनडे मैच 29 अक्टूबर को मुंबई में होगा. सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच 1 नवंबर को त्रिवेंद्र्पुरम में खेला जायेगा.

कोहली, राहुल व धोनी को मिल सकता हैं आराम

बता दें, कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में और विराट कोहली और केएल राहुल को आराम मिल सकता हैं. वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को भी आराम दिया जा सकता हैं.

विराट कोहली और केएल राहुल की जगह मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया जा सकता हैं. वहीं एमएस धोनी की जगह युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को एक मौका दिया जा सकता हैं.

एशिया कप में वापसी करने वाले अम्बाती रायडू, मनीष पांडे और केदार जाधव को भी टीम में जगह मिल सकती हैं. वहीं टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में एक बार फिर वापस आ सकती हैं.

बता दें, विराट कोहली एशिया कप 2018 में भी नहीं खेले थे. उनकी जगह टीम की कप्तानी एशिया कप में भी रोहित शर्मा ने की थी.

इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता हैं भारतीय टीम में मौका 

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, अम्बाती रायडू, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, खलील अहमद

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली और धोनी को मिल सकता हैं आराम, इस प्रकार हो सकती हैं वनडे सीरीज में 15 सदस्यी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.