Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

16वें ओवर में लोकेश राहुल ने दिखाया ऐसी दरियादिली, पृथ्वी शॉ भी हुए उनके फैन

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते  विकेट से जीत लिया हैं. भारतीय टीम को मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में मात्र 74 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी से 10 विकेट से जीत लिया था.

राहुल और पृथ्वी की साझेदारी से आसानी से किया लक्ष्य हासिल 

74 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और पृथ्वी शॉ ने शानदार साझेदारी के चलते आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. केएल राहुल ने जहां भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने 45 गेंदों में 33 रन बनाये. वहीं केएल राहुल ने 53 गेंदों में 33 रन बनाये.

पृथ्वी ने राहुल से विनिंग शॉट लगाने की मांग की 

बता दें, कि भारत के दूसरी पारी की 15.2 बॉल पर पृथ्वी शॉ स्ट्राइक पर थे और भारत को जीत के लिए 2 रन की जरुरत थी. उन्होंने एक अच्छा शॉट खेले, लेकिन इस गेंद पर मात्र 1 रन ही मिला. इसके बाद जब भारतीय टीम को 1 रन चाहिए था, तो केएल राहुल स्ट्राइक पर आ गये.  इसके बाद पृथ्वी शॉ, केएल राहुल से बात करने गये और उन्होंने राहुल से विनिंग शॉट लगाने की मांग कर दी.

राहुल ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने जूनियर खिलाड़ी की मांग को किया पूरा 

केएल राहुल ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए अपने जूनियर खिलाड़ी की इस बात को सुना और ओवर की बची चारों गेंदों को सिर्फ प्लेड कर दिया.  इसके बाद जैसे ही 16.1 गेंद फेकी गई. वैसे ही पृथ्वी शॉ ने एक शानदार कवर ड्राइव से चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी.

भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया और सीरीज को भी 2-0 के अंतर से जीत लिया.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 16वें ओवर में लोकेश राहुल ने दिखाया ऐसी दरियादिली, पृथ्वी शॉ भी हुए उनके फैन appeared first on SportzWiki Hindi.