Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : लक्समबर्ग ओपन के अंतिम-16 में उलटफेर का शिकार हुईं गर्बिने मुगुरुजा

कोकेलशेर (लक्समबर्ग): स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गर्बिने मुगुरुजा बुधवार देर रात यहां लक्समबर्ग ओपन के अंतिम-16 में उलटफेर का शिकार हो गई। टूर्नामेंट में दूसरी वरीय मुगुरुजा को यूक्रेन की डायाना यास्ट्रेमस्का ने सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से पराजित किया।

यास्ट्रेमस्का ने मुकाबले में शुरुआत से ही स्पेनिश खिलाड़ी पर दबाव बनाया और बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में यास्ट्रेमस्का का मुकाबला रूस की मार्गरीटा गैसरपयान के खिलाफ होगा। गैसरपयान ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्लोवेनिया की डलीला जाकूपोविक को 6-4, 6-0 से मात दी।

The post टेनिस : लक्समबर्ग ओपन के अंतिम-16 में उलटफेर का शिकार हुईं गर्बिने मुगुरुजा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.