Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : आज बिहार भिड़ेगा महाराष्ट्र से, 17 साल बाद BCCI के मुख्य टूर्नामेंट में खेल रहा बिहार

लाइव सिटीज डेस्क: भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज रविवार से शुरू हो रहे हैं. रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहले मैच में मुंबई का सामना बिहार से होगा जबकि दिल्ली को हरियाणा से भिड़ना होगा. बिहार 17 साल बाद BCCI के मुख्य टूर्नामेंट में खेल रही है. 17 साल बाद बिहार ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.

मुंबई और बिहार का मुकाबला यहां के जस्ट क्रिकेट अकादमी में होगा जबकि दिल्ली एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हरियाणा का मुकाबला करेगी. सोमवार को तीसरे क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र सेमीफाइनल में जाने के लिए झारखंड से टकराएगी. वहीं आंध्र प्रदेश और हैदराबाद चौथे क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी.

मुंबई की ओर से रोहित शर्मा खेलते दिखेंगे-

मुंबई को अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ की सेवाएं क्वार्टर फाइनल में भी नहीं मिलेंगी. यह दोनों हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा है. हालांकि ऐसी संभावनाएं है कि रोहित शर्मा नॉकआउट दौर में मुंबई से खेल सकते हैं. टीम की कमान युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है. अय्यर बल्ले से भी शानदार फॉर्म में हैं. पृथ्वी और रहाणे की गैरमोजूदगी में अय्यर, रोहित के अलावा टीम के सीनियर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और आदित्य तारे पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी का जिम्मा धवल कुलकर्णी पर होगा.

बिहार को हल्के में लेना पड़ेगा भारी- 

मुंबई के फॉर्म और रूतबे के देखते हुए बिहार उसके लिए ज्यादा बड़ी चुनौती नहीं होगी, लेकिन मुंबई अपने विपक्षी को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती. बिहार की कमान प्रज्ञान ओज्ञा के हाथों में है. बल्लेबाजी में बबलु कुमार और रंजन के जिम्मे टीम का भार होगा. हालांकि 18 साल बाद वापसी कर रही बिहार की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में अबतक जैसा प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुंबई की टीम उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी.

यह भी पढ़े- RERA Approved वीआईपी रेजीडेंसी हो चला तैयार, अभी बुकिंग पर Alto Car फ्री

‘मनसे’ को पसंद नहीं आ रहा भारतीय टेस्ट टीम में बिहारी का खेलना, पृथ्वी शॉ के परिवार को दे रहे हैं धमकी!.

The post विजय हजारे ट्रॉफी : आज बिहार भिड़ेगा महाराष्ट्र से, 17 साल बाद BCCI के मुख्य टूर्नामेंट में खेल रहा बिहार appeared first on Live Cities.