Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 गेंदों में 105 रनों की पारी खेल ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने टी-20 मैच में शानदार शतकीय पारी खेली है. ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बीकेसी ग्राउंड मुंबई में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए. जिसमें मिताली राज की नाबाद 105 रनों की पारी शामिल है.

स्मृति मंधाना का तोड़ा रिकॉर्ड 

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इसी वर्ष टी-20 मैच में वेस्टर्न स्टॉर्म की ओर से खेलते हुए 102 रनों की पारी थी. ये किसी भारतीय महिला खिलाड़ी द्वारा टी-20 में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था. जिसे अब मिताली राज ने नाबाद 61 गेंदों पर 105 रन बनाकर तोड़ दिया. इस पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया.

ये भी पढ़ें –  भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाया सबसे तेज शतक

मिताली का टी-20 में दूसरा बड़ा स्कोर नाबाद 100 रन है. जिसे उन्होंने 2017/ 18 में बनाया था. इससे पहले चौथा बड़ा स्कोर स्मृति मंधाना ने 2012/13 नाबाद 96 रनों की पारी खेल कर बनाया था.

वहीं खेले जा रहे मैच में इंडिया ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. जिसके बाद मिताली राज के साथ पारी की शुरुआत करने आयीं स्मृति मंधाना 1 रन बनाकर आउट हो गयीं. तीसरे नंबर पर आयीं जेमिमाह भी महज 5 रन बनाकर कैच आउट हो गयीं. इसके बाद आयीं हेमलता भी 2 रन बनाकर ही वापस पवेलियन लौट गयीं.

हेमलता के आउट होने के बाद आयीं पाटिल दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गयीं और बिना कोई रन बनाए उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और मिताली ने मिलकर एक बड़ी साझेदारी की.

हरमनप्रीत 32 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुईं. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. मिताली और पूजा वस्त्रकार(7) नाबाद लौटीं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट तहलिया मैक्ग्राथ ने लिए.

ये भी पढ़ें – इस घटना ने रोहित शर्मा को बना दिया गेंदबाज से बल्लेबाज

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 गेंदों में 105 रनों की पारी खेल ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी मिताली राज appeared first on SportzWiki Hindi.