Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी: ओलम्पिक खेलों के लिए ब्यूनस आयर्स रवाना हुई भारत की अंडर-18 टीमें

नई दिल्ली: भारत की महिला एवं पुरुष अंडर-18 हॉकी टीमें मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए ब्यूनस आयर्स रवाना हो गई हैं। भारत की महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें पहली बार यूथ ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने जा रही हैं।भारतीय महिला अंडर-18 टीम को पूल-ए में शामिल किया है और वह सात अक्टूबर को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

इसके अलावा, पुरुष अंडर-18 टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। वह सात अक्टूबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से यूथ ओलम्पिक खेलों की शुरुआत करेगी।

भारतीय अंडर-18 महिला टीम के कोच बलजीत सिंह सेनी ने कहा, “यूथ ओलम्पिक खेलों से पहले हमने अच्छी तैयारी की है। एक टीम होने के नाते हमें अच्छे परिणामों की आशा है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।”

इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम के कोच करिअप्पा ने कहा, “हमने इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। हम अच्छे प्रदर्शन के लिए आश्वस्त हैं। खिलाड़ियों के लिए सही आधार निर्धारित करने की राह में यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। ऐसे में अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी है।”

The post हॉकी: ओलम्पिक खेलों के लिए ब्यूनस आयर्स रवाना हुई भारत की अंडर-18 टीमें appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.